Popular Posts

Sunday, 5 July 2009

हमारी कोशिश बीबीसी हिंदी की भाषा रेडियो की भाषा कैसे लिखें रेडियो के लिए ऑनलाइन की भाषा निष्पक्ष भाषा शब्दों का प्रयोग उच्चारण अनुवाद बीबीसी निष्पक्ष,

बीबीसी पत्रकारिता की पाठशाला
हमारी कोशिश

बीबीसी का मुख्यालय बुश हाउस

बीबीसी निष्पक्ष, सटीक और संतुलित तरीक़े से आप तक ख़बरें पहुँचाती रही है, इसी परंपरा के अनुरूप बीबीसी हिंदी सेवा भी कई दशकों से काम कर रही है. बीबीसी हिंदी के श्रोता और पाठक जिस बात की अक्सर चर्चा करते हैं वह है उसकी भाषा. अक्सर लोग उसकी प्रशंसा करते हैं और कई लोग कई सवाल भी उठाते हैं.

ऐसे में बीबीसी हिंदी का प्रयास है कि पाठकों को इंटरनेट के ज़रिए बीबीसी हिंदी की भाषायी और संपादकीय कार्य संस्कृति से अवगत कराया जाए. 'बीबीसी पत्रकारिता पाठशाला' पाठकों-श्रोताओं को अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश है कि वे हमारे कामकाज के तरीक़े को समझ सकें. जो लोग पत्रकारिता के छात्र हैं या पत्रकार हैं, उनके लिए भी यह सामग्री उपयोगी हो सकती है.

बीबीसी हिंदी सेवा की पूर्व प्रमुख अचला शर्मा ने इस सामग्री को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है, उनके वर्षों के अनुभव का लाभ आप भी उठा सकते हैं.

आगे के हर पेज पर लगे वीडियो में आप रेडियो की भाषा, ऑनलाइन की भाषा, उच्चारण, अनुवाद आदि के बारे में उनके विचार सुन सकते हैं.

आपको बीबीसी हिंदी का यह प्रयास कैसा लगा, इस पर अपनी प्रतिक्रिया भेजना चाहें तो हमारा पता है--hindi.letters@bbc.co.uk

No comments:

Post a Comment

My lovely readers , this is a INTERNATIONAL laungage like news paper.

Its for published all community in the world, not for any one !

Please wrote to our thouths my email address is given below;

Dharamvir Nagpal
Chief news reporter/editor
www.raajradio.com
www.dvnews-video.blogspot.com
www.dvnewslive.org
dvnews.skyrock.com
Email; drmvrbr2000@yahoo.fr
106,bis bld ney
75018 Paris