Popular Posts

Monday, 30 March 2009

प्रचार को रंग देने राहुल भी उतरे मैदान में



Mar 30, 10:51 pm
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी को रफ्तार देने के लिए पार्टी महासचिव राहुल गांधी भी मंगलवार को प्रचार युद्ध में उतर रहे हैं। महाराष्ट्र के वर्धा से राहुल अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे और पहले चरण में आधा दर्जन से अधिक राज्यों का दौरा करेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के अलावा पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं।
इन चुनावी दौरों के बीच राहुल गांधी 4 अप्रैल को अमेठी संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अप्रैल को रायबरेली लोकसभा सीट के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगी।
पहले चरण के चुनाव अभियान के जोर पकड़ते ही कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से सोनिया और राहुल गांधी की प्रचार के लिए मांग बढ़ गई है। प्रचार अभियान के लिए कांग्रेसी उम्मीदवारों की तीसरी पंसद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं। प्रधानमंत्री मंगलवार को जी-20 शिखर बैठक में शरीक होने लंदन जा रहे हैं। इसलिए उनका इस हफ्ते चुनाव प्रचार का कोई कार्यक्रम नहीं बना है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी स्वीकार किया कि सोनिया और राहुल गांधी की प्रचार के लिए सबसे ज्यादा मांग हैं। इसे देखते हुए पार्टी अधिकाधिक सीटों पर इन दोनों के चुनावी दौरों का कार्यक्रम बना रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार में ये दोनों नेता प्रचार में पूरी ताकत लगाएंगे। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस अकेले चुनाव मैदान में है। साथ ही, करीब दो दशकों से यहां पार्टी हाशिए पर भी है। इस लोकसभा चुनाव के जरिए इन दो बड़े राज्यों में पार्टी संगठन को नया जीवन देने के लिए कांग्रेस हाईकमान अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

No comments:

Post a Comment

My lovely readers , this is a INTERNATIONAL laungage like news paper.

Its for published all community in the world, not for any one !

Please wrote to our thouths my email address is given below;

Dharamvir Nagpal
Chief news reporter/editor
www.raajradio.com
www.dvnews-video.blogspot.com
www.dvnewslive.org
dvnews.skyrock.com
Email; drmvrbr2000@yahoo.fr
106,bis bld ney
75018 Paris