श्रीलंका शुरू करे सुलह वार्ता: हिलेरी May 22, 12:20 pm
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से राजनीतिक सुलह-समझौता प्रक्रिया शुरू करने को कहा है, जिसमें सभी अल्पसंख्यक वर्गो को भी शामिल किया जाए। साथ ही हिलेरी ने राष्ट्रपति से कहा है कि वह ऐसी व्यवस्था कराएं कि युद्ध प्रभावित इलाके में सहायताकर्मी तत्काल पहुंच सकें।
हिलेरी ने राजपक्षे से फोन पर कहा कि वे अंतररराष्ट्रीय संस्थाओं के युद्धग्रस्त क्षेत्र में पहुंच सकने को अपनी उच्च प्राथमिकताओं में शामिल करें। लिट्टे की हार और उसके प्रमुख प्रभाकरण की मौत के बाद यह हिलेरी और राजपक्षे के बीच फोन पर हुई पहली वार्ता थी।
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हिलेरी ने कहा कि राजपक्षे इस समय को समझौता प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक बेहतरीन मौके के रूप में देखें, जिसके अभाव में तमिलों के बीच में अशांति लगातार बनी रहेगी। हिलेरी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से भी फोन पर बात करके उनसे श्रीलंका की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान कैली ने पत्रकारों को बताया कि विदेश मंत्री ने कल संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से उनकी आगामी श्रीलंका यात्रा के बारे में कहा कि श्रीलंका का मसला सुलझाने में अमेरिका संयुक्त राष्ट्र को पूरा सहयोग देगा। कैली ने कहा कि हम सरकार से पुन: अनुरोध करते हैं कि वह रेड क्रास और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों को युद्ध क्षेत्र में जल्द से जल्द पहुंचने की इजाजत दे, ताकि इलाके में घायलों और शिविरों में मौजूद लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा दूतावास श्रीलंका के उच्चाधिकारियों के लगातर संपर्क में है और उन्हें यह संदेश पहुंचा रहा है।
इयान कैली ने कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए सबसे अच्छा यह होगा कि वे जल्द से जल्द अपने घरों तक सुरक्षित रूप से पहुंच जाएं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
My lovely readers , this is a INTERNATIONAL laungage like news paper.
Its for published all community in the world, not for any one !
Please wrote to our thouths my email address is given below;
Dharamvir Nagpal
Chief news reporter/editor
www.raajradio.com
www.dvnews-video.blogspot.com
www.dvnewslive.org
dvnews.skyrock.com
Email; drmvrbr2000@yahoo.fr
106,bis bld ney
75018 Paris