ब्लॉगर सामग्री नीति
संचार, भावाभिव्यक्ति और विचारों की स्वतंत्रता के लिए ब्लॉगर एक निशुल्क सेवा है. हमारा मानना है कि ब्लॉगर जानकारी की उपलब्धता को बढ़ाता है, स्वस्थ चर्चा को प्रोत्साहित करता है और लोगों के बीच नए संपर्कों को मुमकिन बनाता है.
हम अपने प्रयोक्ताओं की उनकी सामग्री, जिसे वे बांटना चाहते हैं, के स्वामित्व और ज़िम्मेदारी का सम्मान करते हैं. यह हमारा विश्वास है कि इस सामग्री को सेंसर करना एक ऐसी सेवा के विपरीत है, जिसका मूल आधार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है
इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए, हमें उन दुरुपयोगों को रोकना होगा जो इस सेवा को उपलब्ध कराने की हमारी क्षमता और विचारों की स्वतंत्रता के प्रोत्साहन को कमजोर करते हैं. इसके परिणामस्वरूप, ब्लॉगर पर होस्ट की जा सकने वाली सामग्री के प्रकार के बारे में कुछ सीमाएँ हैं. ये सीमाएँ जिन्हे हमने परिभाषित किया है वे हैं जो कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करती हैं और पूरी सेवा को बेहतर बनाने में मदद करती हैं.
सामग्री सीमाएँ
हमारी सामग्री नीतियाँ आप, यानि उपयोगकर्ताओं के लिए एक गुगली अनुभव बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं. कृपया इन दिशा-निर्देशों का सम्मान करें. समय-समय पर, हम अपनी सामग्री नीतियों में परिवर्तन कर सकते हैं, इसलिए कृपया यहाँ देखते रहें.
पोर्नोग्राफी और अश्लीलता:
पोर्नोग्राफी और अश्लीलता: छवि और वीडियो सामग्री जिसमें नग्नता, यौन संबंधी ग्राफ़िक सामग्री, या ऐसी सामग्री जो अन्यथा Google द्वारा सुस्पष्ट निर्धारित की गई है, को निजी बनाया जाना चाहिए. अन्यथा, हम ऐसी सामग्री को अंतरंग सामग्री के पीछे डाल सकते हैं.
बाल यौन, अनाचरण और पाशविकता: उपयोगकर्ता कोई भी लिखित, छवि या वीडियो सामग्री प्रकाशित नहीं कर सकते जो बाल यौन, अनाचरण और पाशविकता को बढ़ावा देती हो.
व्यावसायिक अश्लीलता: हम उस सामग्री के लिए अनुमति नहीं देते जो धन प्राप्ति के प्राथमिक उद्देश्य के लिए या धन प्राप्ति के लिए बनी पोर्नोग्राफ़ी साइट पर ट्रैफ़िक भेजने के उद्देश्य से मौजूद हो.
बाल पोर्नोग्राफ़ी: Google की बाल पोर्नोग्राफ़ी के बारे में कोई-उदारता-नहीं नीति है, और हम उस उपयोगकर्ता की जो बाल पोर्नोग्राफ़ी को प्रकाशित करता है या वितरित करता है, सदस्यता समाप्त कर उपयुक्त अधिकारियों को सूचना दे देंगे.
नफरत भरी सामग्री: उपयोगकर्ता वह सामग्री प्रकाशित नहीं कर सकते जो किसी जाति या प्रादेशिक मूल, धर्म, अपंगता, लिंग, आयु, वयोवृद्धता स्थिति, और लैंगिक-रुझान/लैंगिक पहचान के आधार पर बने समूहों के विरुद्ध नफरत को बढ़ावा देती हो.
हिंसक सामग्री: उपयोगकर्ता किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह के विरुद्ध हिंसा के लिए कोई सीधी धमकी प्रकाशित नहीं कर सकते.
कॉपीराइट: यह हमारी नीति है कि संभावित कॉपीराइट उल्लंघनों के स्पष्ट नोटिस का प्रत्युत्तर दिया जाए. हमारी कॉपीराइट प्रक्रियाओं के बारे में अधिक जानकारी यहाँ मिल सकती है
निजी और गोपनीय जानकारी: हम लोगों की व्यक्तिगत या गोपनीय जानकारियों, जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर, सामाजिक सुरक्षा नंबर, और ड्राइविंग और अन्य लाइसेंस नंबर, के अनधिकृत प्रकाशन की अनुमति नहीं देते.
किसी दूसरे का रूप धारण करना: हम अपनी सेवा के द्वारा किसी और का रूप धारण करने की अनुमति नहीं देते अगर ऐसा इस प्रकार किया गया हो जो दूसरों को बहकाने या भ्रमित करता हो या करने के उद्देश्य से किया गया हो.
सेवा का गैर कानूनी उपयोग: हमारे उत्पादों और सेवाओं का उपयोग गैरकानूनी उद्देश्यों या ख़तरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. आपका खाता बंद किया जा सकता है और आपकी रिपोर्ट उपयुक्त अधिकारियों को की जा सकती है.
स्पैम, दुर्भावनापूर्ण कोड और वायरस: हम स्पैमिंग और धोखेबाज सॉफ़्टवेयर और वायरसों के संचारण की अनुमति नहीं देते.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
My lovely readers , this is a INTERNATIONAL laungage like news paper.
Its for published all community in the world, not for any one !
Please wrote to our thouths my email address is given below;
Dharamvir Nagpal
Chief news reporter/editor
www.raajradio.com
www.dvnews-video.blogspot.com
www.dvnewslive.org
dvnews.skyrock.com
Email; drmvrbr2000@yahoo.fr
106,bis bld ney
75018 Paris