Popular Posts

Tuesday, 12 January 2010

महिला ने दिया एक साथ छह बच्चों को जन्म


महिला ने दिया एक साथ छह बच्चों को जन्म
रोम,11 jan news update 7-30 pm Breaking News
रोम। इटली की एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में चार लडकियां और दो लडके हैं। इटली की संवाद समिति के मुताबिक दक्षिणी नेपल्स के नजदीक स्थित बेनेवेनटो शहर में एक महिला ने आपरेशन से छह बच्चों को जन्म दिया है। इसके बाद मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं, उसने बताया कि वर्ष 2003 के बाद पहली बार किसी महिला ने इतने बच्चों को एक साथ जन्म दिया है।
डाक्टरों ने बताया कि महिला ने केवल 29 सप्ताह के गर्भधारण के बाद ही इन बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों का वजन 610 से 800 ग्राम के बीच है। इन बच्चों को सांस लेने में सहायक उपकरण लगाये गये हैं। डाक्टरो का मानना है कि एक साथ इतने बच्चों को जन्म देने के पीछे संभवतः महिला द्वारा गर्भधारण का इलाज कराया जाना है।

No comments:

Post a Comment

My lovely readers , this is a INTERNATIONAL laungage like news paper.

Its for published all community in the world, not for any one !

Please wrote to our thouths my email address is given below;

Dharamvir Nagpal
Chief news reporter/editor
www.raajradio.com
www.dvnews-video.blogspot.com
www.dvnewslive.org
dvnews.skyrock.com
Email; drmvrbr2000@yahoo.fr
106,bis bld ney
75018 Paris