Popular Posts

Friday, 12 June 2009

ईरान में मतदान का समय बढ़ाया गया

  कहानी छापें
ईरान में मतदान का समय बढ़ाया गया
 
मतदाता

ईरान में राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतदान को देखते हुए मतदान का समय तीन घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है.

चुनाव आयोग के प्रमुख कामरान दानेशजो के अनुसार मतदान का प्रतिशत अप्रत्याशित है. ईरान के 30 राज्यों में भारी मतदान की ख़बर है.

राजधानी तेहरान में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी क़तारे देखी जा रही हैं. बुज़ुर्ग और युवा, पुरुष और महिलाएँ, नौजवान लड़के और लड़कियाँ सभी जोश के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इस चुनाव में कट्टरवादी माने जाने वाले वर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और सुधारवादी नेता मीर हुसैन मुसावी के बीच मुख्य मुक़ाबला होने की संभावना जताई जा रही है.

ईरान की उलेमा काउंसिल ने चुनाव में चार लोगों के नाम को अंतिम सहमति दी थी. बाक़ी के दो नाम मोहसिन रेज़ाई और मेहदी करूबी हैं.

क़रीब साढ़े छह करोड़ की जनसंख्या वाले ईरान में शुक्रवार को हो रहे मतदान पर दुनियाभर के देशों की नज़र है.

सबको यह जिज्ञासा है कि ईरान में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा. क्या सुधारवादी नेता को लोग मौक़ा देंगे या अहमदीनेजाद अपना दौर दोहराएंगे.

ख़ासकर पश्चिम के देशों की ईरान के चुनाव में इसलिए भी दिलचस्पी बढ़ गई है क्योंकि उनका अनुभव अहमदीनेजाद के साथ अच्छा नहीं रहा है और शीर्ष बदलाव के बिना उन्हें ईरान के तेवरों में बदलाव की उम्मीद भी कम है.

अहम नेताओं ने मत डाले

सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई
अयातुल्ला अली ख़ामेनेई ने जनता से अपनी सोच के अनुसार मत डालने की अपील की है

देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई और दोनों अहम उम्मीदवारों महमूद अहमदीनेजाद और मीर हुसैन मुसावी ने सुबह ही अपने-अपने मत डाले और देशवासियों से अपील की वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

अयातुल्ला अली ख़ामेनेई ने कहा, "मैं सिर्फ़ यही सलाह दूँगा कि जनता अपने विचार और फ़ैसले के अनुसार मत डाले."

उन्होंने कहा कि अल्लाह की मर्ज़ी से सबसे अच्छा और सबसे योगय व्यक्ति कार्यपालिका के प्रमुख के रुप में अगले चार साल के लिए चुना जाएगा.

अहमदीनेजाद ने ईरानी जनाता का उनकी अच्छाई, भलाई, महानता, निस्वार्थ भावना और बलिदान के लिए धन्यवाद किया.

दूसरी ओर राष्ट्रपति पद के एक अन्य उम्मीदवार मुसावी ने कहा, "अल्लाह की मर्ज़ी से राष्ट्रव्यापी जनता की भागीदारी से हम लोग अच्छा और सुंदर दिन देखेंगे."

युवा हैं निर्णायक

इस बार के चुनाव में 18 साल से अधिक की आयु वाले मतदाताओं की संख्या क़रीब चार करोड़ 60 लाख है.

यानी जनमत की लहर युवा मतदाता के हाथों में है. युवाओं को कौन सा नेता ज़्यादा प्रभावी लगता है, उनकी पसंद बनता है, यह बात चुनाव में प्रत्याशियों के भविष्य को तय कर सकती है.

राजधानी तेहरान से बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि चुनाव के लिए जिस तादाद में इसबार लोग सड़कों पर उतरे औऱ प्रचार में हिस्सा लिया उससे माना जा रहा है कि मतदान का प्रतिशत काफी ऊपर रहेगा.

वर्ष 2005 के अंतिम दौर के चुनाव में केवल 60 फ़ीसदी लोगों ने ही मतदान किया था. इस चुनाव में कट्टरपंथी नेता मोहम्मद अहमदीनेजाद सत्ता में आए थे.

No comments:

Post a Comment

My lovely readers , this is a INTERNATIONAL laungage like news paper.

Its for published all community in the world, not for any one !

Please wrote to our thouths my email address is given below;

Dharamvir Nagpal
Chief news reporter/editor
www.raajradio.com
www.dvnews-video.blogspot.com
www.dvnewslive.org
dvnews.skyrock.com
Email; drmvrbr2000@yahoo.fr
106,bis bld ney
75018 Paris