माइकल को श्रद्धांजलि
माइकल जैक्सन को अंतिम विदाई
स्टेज पर ही अपना जीवन बिताने के सपने देखने वाले दुनिया के महान गायक माइकल जैक्सन की अंतिम यात्रा और प्रार्थना सभा के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं.
जैक्सन को अलविदा कहने के लिए स्टीवी वंडर, मारिया कैरी, उसर, लियोनेल रिची, कोब ब्रायंट, जेनिफ़र हडसन और मार्टिन लूथर किंग III जैसी हस्तियां भी आई हैं.
जैक्सन को अलविदा कहने के लिए स्टेपल्स सेंटर में क़रीब 20 हज़ार लोग जमा हुए हैं जिनका चुनाव लॉटरी से किया गया है.
परिवार के लोगों के लिए शव यात्रा की व्यवस्था फॉरेस्ट लॉन कब्रगाह में की गई है.
पादरी जेसी जैक्सन ने बीबीसी को बताया कि परिवार के लोग जल्दी ही जैक्सन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस अवसर पर मारिया कैरी और स्टीवी वंडर अपने गीतों से जैक्सन को श्रद्धांजलि देंगे.
कुछ ही घंटों में शव यात्रा शुरु होगी और स्टेपल्स सेंटर पहुंचेगी जहाँ उनके फैन जमा हो रहे हैं.
जैक्सन को अलविदा कहने के लिए क़रीब दस लाख लोगों ने आवेदन किया था लेकिन लॉटरी के ज़रिए क़रीब नौ हज़ार लोगों को दो-दो टिकट दिए गए हैं.
कुछ लोगों को कलाई में बांधने वाले गोल्डन बैंड्स दिए गए हैं जो बाकी लोगों की ईर्ष्या का कारण बने हुए हैं.
मैं बस यहां आना चाहती थी. मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी
माइकल की फैन
हज़ारों की संख्या में वो लोग भी स्टेपल्स सेंटर पहुँच रहे हैं जिनके पास टिकट नहीं है. इनमें से एक ब्रिटेन की विक्की स्पेंसर का कहना था, ‘‘मैं बस यहाँ आना चाहती थी. मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी.’’
लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग का कहना है कि वो कोशिश कर रहे हैं कि भीड़ भाड़ वाली स्थिति न बने.
पुलिस विभाग के सहायक पुलिस प्रमुख जिम मैक्डोनेल ने सीएनएन से कहा, ‘‘यह भीड़ ऐसी होगी जो सही कारणों के लिए इकट्ठा होगी. मुझ लगता नहीं कि कोई दिक़्कत वाली स्थिति पैदा होगी.’’
जैक्सन को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके दो बच्चों की माँ और पूर्व पत्नी डेबी रो नहीं आ सकेंगी.
डेबी की वकील ने बयान जारी कर कहा है कि डेबी पर मीडिया के अत्यधिक ध्यान के कारण वो प्रार्थना सभा में नहीं आएंगी और निजी स्तर पर जैक्सन के लिए शोक मनाएंगी.
जैक्सन की जानी मानी दोस्त एलिज़ाबेथ टेलर ने भी श्रद्धांजलि के मौके पर कुछ बोलने के प्रस्ताव को मना कर दिया है और कहा है, ‘‘मैं नहीं मानती की माइकल ये कभी चाहते होंगे कि मैं अपना दुख लाखों लोगों के साथ बाँटू. जो मैं महसूस कर रही हूँ वो मेरे और माइकल के बीच है.’’

No comments:
Post a Comment
My lovely readers , this is a INTERNATIONAL laungage like news paper.
Its for published all community in the world, not for any one !
Please wrote to our thouths my email address is given below;
Dharamvir Nagpal
Chief news reporter/editor
www.raajradio.com
www.dvnews-video.blogspot.com
www.dvnewslive.org
dvnews.skyrock.com
Email; drmvrbr2000@yahoo.fr
106,bis bld ney
75018 Paris