बॉडी स्कैनर पर बवाल
ब्रसेल्स,8 Jan-update news 3 pm Fresh news
यूरोपीय संघ के देश अपने यहां एयरपोर्ट पर फुल बाडी स्कै नर लगाने को लेकर एकमत नहीं हैं। यूरोपीय आयोग इस बारे में ईयू के देशों के एयरपोर्ट सुरक्षा विशेषज्ञों से बातचीत कर रहा है। इटली ने कहा है कि वह अमरीका से आने वाले विमानों के यात्नियों की जांच के लिए फुल बाडी स्कैनर लगाएगा।
वह ऐसा ही नीदरलैंड और इंग्लैंड से आने वाले विमानों के लिए भी करेगा। इटली ने कहा है कि वह मिलान, वेनिस और रोम के एयरपोर्ट पर फुल बाडी स्कैनर लगाएगा। उधर गुरूवार को हुई बैठक के बाद बेल्जियम ट्रांसपोर्ट सचिव ईशकुपे ने कहा कि सुरक्षा के लिए इस तरह के तरीकों को अपनाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों के हवाई अड्डों पर जितनी सुरक्षा व्यवस्था है वह पर्याप्त है। स्पेन ने भी कहा है कि वह फुल बाडी स्क ैनरों का प्रयोग करने से पहले यूरोपीय आयोग के निर्णय का इंतजार करेगा। जर्मनी और फ्रांस ने भी इस तकनीक को अपनाने को लेकर किसी प्रकार की कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है।
अमरीका ने यमन नाइजीरिया और सोमालिया सहित 14 देशों से एयरपोर्ट पर यात्नियों की सुरक्षा जांच के दौरान और अधिक एहतियात बरतने के लिए कहा है। गौरतलब है कि क्रिसमस के दिन एक नाइजीरियाई युवक सुरक्षा जांच से बचकर एक अमरीकी विमान में सवार हो गया था।